यह पुस्तक तेजी से बदलते कूटनीतिक वातावरण के वृहद संदर्भ और समाभिरूपता से भिन्नता की एतिहासिक पृष्ठभूमि में भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में समकालीन भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत-रूस साझेदारी, क्षेत्रीय मुद्दें विशेषकर ऐसे मुद्दें जो क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं तथा द्विपक्षीय संबंधों की विशेषताओं, बाधाओं और संभावनाओं को समझने का प्रयास किया गया है। भारत के दृष्टिकोण में रूस विश्व का एक बड़ा खिलाड़ी/अभिकर्ता है जिसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रभाव और जिम्मेदारी है। भारतीय नेतृत्व रूस के साथ संबंधों को भारतीय विदेश नीति का मुख्य स्तंभ मानता है। इसलिए दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग के समीकरणों का वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व है। अंततः वर्तमान में यह पुस्तक सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों के नये आयामों का विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
top of page
SKU: 9789384464967
₹695.00 Regular Price
₹569.90Sale Price
Related Products
bottom of page













